Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बाबा सिद्दीकी की हत्यारा शूटर कैथल का निकला:2019 में कत्ल केस में जेल गया,जमानत मिलते ही मुंबई गया,सलमान- शरूखान के थे बेहद क़रीब

मुंबई में रतन टाटा के बाद एक और दुःख भरी खबर सामने आई जिसे सुनकर हर किसी के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। NCP राजनेता बाबा सिद्दिकी की कल गोली मार कर हत्या कर दी गई। उस समय बाबा सिद्दिक़ी अपने बेटे जीशान सिद्दिकी के दफ़्तर में थे। गम्भीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल में लाया गया था जहां पूरी कोशिशों के बाद डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जैसे ही ये खबर मीडिया और बॉलीवुड स्टार्स को हुई सब हॉस्पिटल पहुँचते नजर आए। 

बॉलीवुड स्टार्स शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, प्रिया दत्त संजय दत्त, शिखर पहाड़िया और महाराष्ट्र के फेमस राजनेता हॉस्पिटल में पहुँचे। बाबा सिद्धिकी का परिवार भी अस्पताल पहुँचा लेकिन परिवार की हालत बात करने योग्य नही थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है जबकि एक की तलाश जारी है। इसे ओनर किलिंग के साथ भी जोड़ा जा रहा है। 

सलमान खान और शाहरुख़ खान का पैचअप करवाने वाले कोई ओर नही बल्कि बाबा सिद्दीक़ी थे। हर साल बाबा सिद्दिकी बॉलीवुड में शानदार इफ़्तार पार्टी आयोजित करते थे। बाबा सिद्दीक़ी का इस तरह जाना हर किसी के लिए शॉकिंग है।

मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाला एक शूटर गुरमेल सिंह (23) हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाला है। गुरमेल का गांव नरड़ है। वह साल 2019 में एक युवक की हत्या करने के केस में कैथल जेल में बंद था।

पुलिस को शुरूआती जांच में इनपुट मिले हैं आरोपी कैथल जेल में ही गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गों के संपर्क में आया था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया तो मुंबई चला गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस के गुर्गों ने ही उसे मुंबई बुलाया था। इसके बाद उसके लॉरेंस गैंग में अच्छे संबंध बनते गए।

आरोपी करनैल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी। वह डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे और बाबा पर नजर रख रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक करनैल के माता-पिता की मौत हो चुकी है। गांव वालों के मुताबिक वह करीब 6 महीने पहले गांव आया था। हालांकि उसके बाद से फिर नहीं लौटा।

इस खुलासे के बाद मुंबई पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क साधा है। उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। हरियाणा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक करनैल सिंह लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा के टच में था।

इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने करवाई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक हत्या में शामिल शूटर लॉरेंस के एसोसिएट गैंग रोहित गोदारा से जुड़े हुए हैं।

कैथल के करनैल के साथ दूसरा शूटर उत्तर प्रदेश का रहने वाला धर्मराज कश्यप (19) था। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी गैंगस्टर की समूलियत को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। फिलहाल मुंबई पुलिस ने निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। 66 वर्षीय नेता पर शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हमला किया गया था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version