Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक कोर्ट में पेश हुए बाबा बालकनाथ:मानहानि का केस, ​​​​​​​​​​​​​​एक घंटे तक हुए सवाल-जवाब; राजस्थान से MLA मस्तनाथ मठ के महंत

हरियाणा में रोहतक के बाबा मस्तनाथ मठ के महंत और राजस्थान की तिजारा सीट से MLA बाबा बालकनाथ गुरुवार को मानहानि केस में कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने राजस्थान के अलवर की बहरोड़ सीट से पूर्व विधायक बलजीत यादव पर यह केस किया हुआ है। इस मामले में IPC की धारा 500 और 501 के तहत पूर्व विधायक पर कोर्ट की तरफ से आरोप तय किए गए हैं। जिसके बाद गवाही की प्रक्रिया चल रही है।

सुनवाई के दौरान बाबा बालकनाथ से एक घंटे तक सवाल-जवाब हुए। जिसमें उनसे पूछा गया कि पूर्व विधायक के बयानों से उनकी मानहानि कैसे हुई। इस दौरान आरोपी पूर्व विधायक बलजीत यादव भी कोर्ट में मौजूद रहे। इस मामले की अगली सुनवाई 8 फरवरी को होगी।

एडवोकेट हुड्‌डा के मुताबिक, तत्कालीन विधायक के आरोपों की वजह से बाबा बालकनाथ की मानहानि हुई। वह न केवल उस वक्त सांसद थे बल्कि मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत भी हैं। विधायक के अमर्यादित बयानों से बाबा बालकनाथ के श्रद्धालुओं को भी ठेस पहुंची। इस संबंध में महंत ने सितंबर 2021 में रोहतक कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसकी यहीं सुनवाई चल रही है।

Exit mobile version