दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को देर रात आगरा से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने आगरा स्थित होटल के कमरे में 15 मिनट तक आरोपी से पूछताछ की, इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली लेकर पहुंच गई है। 

दिल्ली पुलिस वसंतकुंज (नार्थ) थाने में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती से पूछताछ कर रही है। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ और जालसाजी का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, आश्रम में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने देर रात आगरा के ताजगंज इलाके के होटल से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम से वह होटल में रुका था। दिल्ली पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 101 में रुके बाबा को पकड़ लिया। इसके बाद 15 मिनट तक आरोपी से कमरे में ही पूछताछ की, फिर पुलिस स्वामी को अपने साथ दिल्ली ले आई। 

श्रृंगेरी मठ के वसंतकुंज स्थित आश्रम में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोपी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी मठ की तीन खरब से अधिक की संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था। इसके लिए उसने पीठ के विश्वास को तोड़ा, ताकि वह इस संपत्ति पर कब्जा कर सके। पीठ ने आरोपी स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ वसंतकुंज (नार्थ) थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी व फर्जी कागजात बनवाने आदि की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आश्रम में कुछ इमारतें कई कंपनियों को किराये पर दे रखी थी। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि इन इमारतों से प्रतिमाह करीब 60 लाख रुपये किराये आता था। आरोपी इस किराये को पीठ को नहीं दे रहा था। 

पीठ के वसंतकुंज स्थित आश्रम के प्रशासक पीए मुरली की ओर से थाने में ये शिकायत दर्ज कराई गई है। दक्षिण-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने इस मामले की जांच जिला जांच यूनिट (डीआईयू) को सौंपी है। 

ये प्राथमिकी 23 जुलाई, 25 को दर्ज हुई थी। यानि छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज होने से पहले ये प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी स्वामी के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और तीसरे महंगी गाड़ियों पर नंबर लगाने को दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में चैतन्यानंद के नाम और उससे जुड़े ट्रस्ट के नाम पर 18 बैंक खाते, 28 फिक्स्ड डिपॉजिट की पहचान की है। इन खातों से कुल मिलाकर करीब 18 करोड़ रुपये मिले हैं। पुलिस ने इन बैंक खातों को सीज कर दिया है। इनमें ज्यादातर रकम श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट के जरिए जमा की गई थी।

यौन शोषण का आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती देश छोड़कर न भाग जाए, इसके लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। चैतन्यानंद की तलाश में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में छापेमारी भी की थी, हालांकि शनिवार देर रात बाबा को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने इंस्टीट्यूट का नाम श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट कर लिया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!