Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने चोरीशुदा मोटरसाईकिल सहित दो आरोपी किये गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने चोरी की वारदातो को अंजाम देने वालो दो आरोपियो को चोरीशुदा मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि गांव मकडौली कलां निवासी नीरज की शिकायत के आधार पर थाना सदर मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 262/2022 अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 25/26 जून 2022 की रात को नीरज की गाडी का मकडौली रोड के पास एक्सीटेंट हो गया। नीरज अपनी गाडी को वही छोडकर घऱ आ गया। रात के समय अज्ञात युवको ने नीरज की गाडी से गाडी का सामान टूल किट, बैटरी व अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच एवीटी स्टाफ मुख्य सिपाही मंजीत द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 16.08.2022 को एवीटी स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी सोनु पुत्र कप्तान व नीतिन उर्फ मोहू पुत्र अजीत निवासीगण गांव बरौदा जिला सोनीपत को खिडवाली से चोरीशुदा मोटरसाईकिल सहित गिरफ़्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियो से चोरी की अन्य दो वारदातो का खुलासा हुआ है।

  1. आरोपियो ने करीब 4/5 दिन पहले गोहाना से मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। चोरीशुदा मोटरसाईकिल पर सवार होकर आरोपी घूम रहे थे जिन्हें एवीटी स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है।
  2. आरोपियो ने दिनांक 14.03.2022 को सिविल अस्पताल मे खडी मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना आर्य नगर मे धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 124/2022 अंकित है।
Exit mobile version