Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी की वारदात मे शामिल रहा आरोपी किया गिरफ्तार

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने चमनपुरा के पास से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि सैनी धर्मशाला चमनपुरा निवासी मोहित की शिकायत के आधार पर थाना पुरानी सब्जी मंडी मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 263/2022 अंकित कर जांच शुरु की।

प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 27.07.2022 को मोहित ने अपनी मोटरसाईकिल को घऱ के बाहर गली मे खडी की थी। सुबह करीब 4.30 बजे मोहित को अपनी मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोहित की मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच एवीटी स्टाफ मुख्य सिपाही अनिल द्वारा अमल मे लाई गई।

जांच के दौरान दिनांक 12.08.2022 को एवीटी स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी प्रदीप उर्फ टोनी पुत्र रोहताश निवासी बालकनाथ कालोनी माता दरवाजा रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।

Exit mobile version