Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित चार आरोपी किये गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह मे शामिल चार आरोपियो को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से चोरीशुदा अन्य 6 मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि प्रेम नगर निवासी बबूल ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर थाना आर्य नगर मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 04.07.2022 को बबूल अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर आईटीआई पार्क मे गया था। बबूल अपनी मोटरसाइकिल को पार्क के पास खडी कर चला गया। वापिस आने पर बबूल को अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। अज्ञात युवक बबूल की मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच एवीटी स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.11.2022 को एवीटी स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी प्रवीण पुत्र सुमेर, सुनील उर्फ रानी पुत्र कृष्ण निवासी, अजय उर्फ खेडा पुत्र दिलबाग निवासीगण किलोहडद जिला सोनीपत व कौशल उर्फ सचिन पुत्र आनंद निवासी मुन्दसा जिला झज्जर को आर्य नगर से चोरीशुदा मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो ने बाकी 6 मोटरसाईकिल को दिल्ली व उतरप्रदेश से चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया हुआ है। आरोपी मास्टर चाबी की सहायता से मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. प्रवीण पुत्र सुमेर निवासी किलोहडद जिला सोनीपत
  2. सुनील उर्फ रानी पुत्र कृष्ण निवासी किलोहडद जिला सोनीपत
  3. अजय उर्फ खेडा पुत्र दिलबाग निवासी किलोहडद जिला सोनीपत
  4. कौशल उर्फ सचिन पुत्र आनंद निवासी मुन्दसा जिला झज्जर हाल सैनिक कॉलोनी
Exit mobile version