Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही सुनील के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ की टीम बाबा मस्तनाथ चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए नजदीक खासा फार्म के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान योगेश पुत्र रणबीर निवासी गढी बोहर के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 406/202222 अंकित कर गिरफ्तार किया।

Exit mobile version