Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बनियानी गांव में शिव मंदिर की भूमि की खेती के लिए ठेके की 18 अगस्त को होगी बोली :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार


रोहतक, 12 अगस्त : अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला के गांव बनियानी में स्थित शिव मंदिर की लगभग 28 एकड़ भूमि की एक वर्ष की अवधि के लिए कृषि हेतु ठेके पर दी जानी है। इसके लिए 18 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे गांव बनियानी स्थित शिव मंदिर में बोली करवाई जायेगी।
नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस भूमि की बोली में शामिल होने वाले बोलीदाता को बोली देने से पहले 50 हजार रुपये की धरोहर राशि नकद मौके पर जिला परिषद के लेखाधिकारी के पास जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को बोली की कुल शेष राशि बोली स्थल पर ही मौके पर जिला परिषद के लेखाधिकारी के पास जमा करवानी होगी। बोली की सभी शर्तें मौके पर सुनाई जायेगी।

Exit mobile version