Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महम में कानूनगो एसोसिएशन के उप प्रधान पर हमला:दो दोस्तों ने स्टील प्लेट से किया वार, पीड़ित बोले- बिना कारण बताए पीटते रहे

रोहतक जिले के महम में रविवार की देर रात एक गंभीर घटना सामने आई। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के राज्य उप प्रधान विकास राठी पर उनके दो दोस्तों ने हमला कर दिया। उप प्रधान को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सीसरखास के रहने वाले 42 वर्षीय विकास राठी अपने एक दोस्त के शेयर मार्केट कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान दो अन्य दोस्त वहां आए। उन्होंने बिना किसी कारण बताए राठी से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने गिलास और स्टील की प्लेट से हमला कर दिया।

हमले में राठी के सिर और कंधे में चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत महम सीएचसी ले गए। वहां उनके सिर में चार टांके लगाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल रोहतक रेफर किया गया। राठी ने बताया कि वे बार-बार पूछते रहे कि उन्हें क्यों पीटा जा रहा है, लेकिन हमलावरों ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version