फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में गांव हंसेवाला में बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम पर हमला किया गया है। उकलाना बिजली निगम की टीम पर ग्रामीणों ने ही हमला कर दिया, जिसमें जूनियन इंजीनियर और विजिलेंस टीम के हेड कांस्टेबल सहित 4 कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जेई बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के ALM संदीप कुमार, भूप सिंह व विजिलेंस हिसार के कांस्टेबल सुनील कुमार आज सुबह हंसेवाला क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़े गए थे। करीब 6 बजे वे अमृत व चरण सिंह की ढाणी में गए तो वहां लोगों ने उनसे झगड़ा और मारपीट करनी शुरू कर दी। अमृत ने आसपास के लोगों को बुला लिया और उन पर लाठी-डंडों, रॉड व गंडासियों से हमला किया।

ALM संदीप के सिर में गंडासी से वार किया गया। किसी तरह सभी कर्मचारियों ने खेतों में भाग जान बचाई। संदीप ने आरोप लगाया है कि उसे जातिसूचक गालियां भी दी गईं। उपचाराधीन हेड कांस्टेबल सुनील ने बताया कि 3 ढाणियों में चैकिंग की जा रही थी। 2 ढाणियों के बाद वे तीसरी में पहुंचे तो वहां बिजली चोरी पकड़ ली और जाने लगे तो अमृत के भाई ने टीम के भूप सिंह पर हमला बोल दिया।

उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए और उसे नकली पुलिस वाला बताकर उस पर रॉड, डंडे से हमला कर दिया। वहां से उन्होंने भाग कर जान बचाई और रास्ते में बाइक को रुकवाकर टोहाना पहुंचे। पुलिस को शिकायत दी गई है। जांच पड़ताल कर रही है।

वहीं ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कुंडी नहीं लगाई थी। आज सुबह अचानक कुछ लोग 5 बजे उनके घर में घुस आए और वीडियो बनाने लगे। उन्हें नहीं पता था कि कोई टीम है या चोर हैं। बिना नोटिस घर में घुसे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!