रोहतक। दिनांक 10 नवंबर 2026 को झज्जर मोड़ स्थित सैनी रेवड़ी कृष्णा ब्रांड की दुकान पर शाम करीब 7:30 बजे 10 से 12 लोगों ने कथित तौर पर दुकान में घुसकर हमला किया।
इस दौरान दुकान के मालिक मनीष सैनी, महेश सैनी एवं साहिल जिंदल के साथ मारपीट की गई तथा दुकान में रखे सामान के साथ तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के संबंध में थाना आर्य नगर, रोहतक में FIR नंबर 212/2026 दर्ज की गई थी।
उक्त मामले में तीन आरोपियों द्वारा 13 नवंबर 2026 को जमानत याचिका दायर की गई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से अधिवक्ता पंकज बेरी ने जमानत याचिका का पुरजोर विरोध करते हुए न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी द्वारा मामले की गंभीरता के अनुरूप उचित धाराएं नहीं लगाई गई हैं।
मामले की सुनवाई के दौरान माननीय न्यायाधीश महोदय ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। फुटेज में दिखाई दे रही घटना की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए कि मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों के अनुसार उचित कानूनी धाराएं लगाई जाएं। साथ ही महेश सैनी की मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। माननीय न्यायाधीश ने मेडिकल रिपोर्ट अब तक न्यायालय की फाइल पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाया।
इसके बाद दिनांक 17 नवंबर 2026 को जांच अधिकारी विकास धनखड़ ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110 के तहत मुकदमे में धारा जोड़ते हुए रिपोर्ट माननीय न्यायालय में प्रस्तुत की।
इसके पश्चात माननीय न्यायालय ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं तथा शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अब मामले की सुनवाई सत्र न्यायालय में होगी।
इस कार्रवाई से पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता पंकज बेरी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में शामिल शेष सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित पक्ष को सुरक्षा प्रदान की जाए।
अधिवक्ता
पीड़ित पक्ष
पंकज बेरी
मनीष सैनी
मोबाइल: 9255150247
पुत्र: लक्ष्मी नारायण
पता: उधमी पूरा, रोहतक
मोबाइल: 9306934701

