Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

झज्जर में हैवानियत: नाबालिग को रोहतक ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म

झज्जर: झज्जर जिले की एक नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिले का एक युवक उसे घुमाने के बहाने अपनी गाड़ी में रोहतक ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में कथित रूप से नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को उसके गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर झज्जर के दुजाना थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। मामला रोहतक क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण आगे की जांच आईएमटी थाना रोहतक को सौंप दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

झज्जर जिले से हैवानियत की एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक नाबालिग से डीघल निवासी युवक पर रोहतक ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले डीघल निवासी युवक उनकी बेटी को अपनी गाड़ी में घुमाने के लिए रोहतक ले गया, जहां जाकर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने छात्रा को वापस गांव में छोड़ दिया। घर आने के बाद पीड़िता की तेज रक्तस्त्राव होने के कारण तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर पीड़िता को रोहतक पीजीआई दाखिल कराया गया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दुजाना थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी रोहतक के आईएमटी पुलिस थाने में दे दी है।

Exit mobile version