Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्‍ली की अब तक की सबसे युवा सीएम बनीं आतिशी, मुख्‍यमंत्री बनते ही छुए अरविंद केजरीवाल के पैर

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने आज शनिवार (21 सितम्बर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजनिवास में उन्हें एलजी विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। आतिशी  ​​​​​दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं हैं।

आपको बता दें कि आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज. गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं। आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब CM भगवंत मान शामिल रहे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 43 साल की आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं। आतिशी दिल्ली की सबसे युवा CM होने का केजरीवाल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।  AAP विधायकों ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का नाम CM के रूप में फाइनल किया था। जिसके बाद आज आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

महत्वपूर्ण बिंदु

Exit mobile version