Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

छात्रों को पीटने वाला Assistant Professor सस्पेंड, यूनिवर्सिटी की जांच में सामने आया से सच

हिसार की HAU (हरियाणा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय) में छात्रों पर की गई लाठीचार्ज के मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर राधेश्याम को निलंबित कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की जांच में सामने आया कि असिस्टेंट प्रोफेसर राधेश्याम का व्यवहार अशोभनीय था। 

आपको बता दें कि 10 जून को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर यूनिवर्सिटी ने सख्त रूख अपनाते हुए लाठीचार्ज की गई थी। इस लाठीचार्ज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर राधेश्याम हाथ में लाठी लिए छात्रों के पीछे दौड़ता नजर आ रहा था। प्रोफेसर पर आरोप था कि उसने 2 छात्रों का सिर फोड़ा था। इस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए थे। जिसको लेकर स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में धरना दे रहे हैं।

Exit mobile version