Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में असिस्टेंट मैनेजर ने सुसाइड किया:सुबह बॉस ने कॉल की, 10 मिनट में ब्रांच आने की बात कह फोन काटा, फिर फांसी लगाई

रोहतक में सोमवार सुबह गोल्ड लोन कंपनी के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना कलानौर कस्बे के बसाना रोड स्थित एक मकान की है। युवक ने यहां कमरा किराए पर लिया हुआ था। युवक के पास सुबह बॉस ने कॉल भी की थी। उसने 10 मिनट में आने की बात कहकर फोन काट दिया था।

मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ के कलवाड़ी गांव निवासी कपिल कुमार (25) के रूप में हुई है। कपिल की अभीकूँ शादी नहीं हुई थी। वह 3 बहनों का इकलौता भाई था।

पुलिस के मुताबिक कपिल ने जिस मकान में रहता था, यहां 6 लोग रहते थे। कपिल के साथ रहने वाला युवक सुबह ही ब्रांच चला गया था। बाकी लोग शनिवार को छुट्‌टी होने के चलते घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब घर में कोई नहीं था तो कपिल ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

सोमवार सुबह जब कपिल ब्रांच में नहीं आया तो मैनेजर ने 9 बजकर 40 मिनट पर उसे कॉल की थी। कपिल ने ब्रांच मैनेजर को कहा था कि वह 10 मिनट के अंदर ब्रांच में आ रहा है, लेकिन वह ब्रांच में नहीं पहुंचा।

ब्रांच मैनेजर ने कपिल का इंतजार करने के बाद दोबारा उसे कॉल की, लेकिन कपिल ने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद ब्रांच मैनेजर ने कपिल के साथ रहने वाले युवक को कहा कि वह जाकर कपिल को अपने साथ ले आए। जब उसका साथी बसाना रोड स्थित मकान पर पहुंचा तो अंदर कपिल ने पंखे से फांसी लगाई हुई थी।

कलानौर पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष ने बताया कि सुसाइड की सूचना मिली थी। मरने वाले युवक कपिल के पिता बाबूलाल के बयान दर्ज किए हैं। जिसके आधार पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अज्ञात कारण मानकर जांच की जा रही है।

Exit mobile version