Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में IAS पंकज अग्रवाल की अगुवाई में होंगे विधानसभा चुनाव, बनाए गए मुख्य निर्वाचन अधिकारी

हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव आईएएस पंकज अग्रवाल की अगुवाई में होंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग से हरी झंडी मिलते ही प्रदेश सरकार ने 2000 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। साथ ही वे निर्वाचन विभाग के आयुक्त और सचिव पद की जिम्मेदारी भी उठाएंगे।

मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने सोमवार को पंकज अग्रवाल की हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। बीती चार जुलाई को ही पंकज अग्रवाल को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अंत्योदय कल्याण विभाग तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से हटाते हुए सरकार ने नई नियुक्ति के लिए प्रतीक्षा सूची में रखा था।

आईएएस अधिकारियों के तबादलों के दौरान लंबे समय तक हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे अनुराग अग्रवाल को इस पद से हटाकर लोकनिर्माण विभाग और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की सौंपने के साथ ही साफ हो गया था कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव किसी नए अधिकारी की देख रेख में होंगे।

Exit mobile version