Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सरे राह युवती से अभद्रता व उसके भाई से मारपीट: जान से मारने की धमकी – शिकायत के बावजूद आरोपी को पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

रोहतक शहर में दिन ब दिन बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं अब तो ऐसा लगने लगा है जैसे इन्हे कानून व पुलिस का कोई डर ही नहीं है। कुछ ऐसा ही मामला रोहतक के इंदिरा कॉलोनी से सामने आया है जहाँ राह चलती युवती से एक युवक द्वारा अभद्रता की गई, इस पर जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी उससे मारपीट करने को तैयार हो गया। युवती ने फोन करके अपने भाई को मौके पर बुला लिया तो आरोपी ने युवती के भाई से भी मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पर युवती पर ईंट से हमले का प्रयास किया गया। पीड़ित की शिकायत के बाद भी आरोपी को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

इंद्रा कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि वह जब अपने घर जा रही थी तो रास्ते में एक अनजान युवक उनसे अभद्र व्यवहार करने लगा। उसका विरोध करने पर वो युवती से बुरा-भला कहने लगा। इस पर युवती ने जब फोन करके अपने भाई को बुला लिया तो भाई द्वारा युवक से अभद्रता का कारण पूछे जाने पर आरोपी ने भाई से मारपीट शुरू कर दी। जिस पर युवती ने जब भाई को बचाने की कोशिश की तो आरोपी गली में पड़ी ईंट को उठाकर उन पर हमले की कोशिश की। मौके पर आए लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उनके भाई को चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उससे उनको और उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। मामले में सिटी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह गिरफ्त में होगा।

Exit mobile version