Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

असम निवासी जोसाना भानु हत्याकांड का खुलासा: आरोपी पति गिरफ्तार, रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रोहतक पुलिस की टीम ने असम निवासी जोसाना भानु की हत्या की वारदात को हल


करते हुये वारदात में शामिल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 02.06.2026 को उतर प्रदेश निवासी गुड्डु की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि गुड्डु का बडा बेटा आजाद अपने बच्चो सहित भिवानी रोड पर नजदीक गांव डोभ सैयद के पास रहता था। दिनांक 01.06.2026 की रात को आजाद व उसकी पत्नी जोसाना भानु की आपस मे कहा सुनी हुई। जिस दौरान गुड्डु आकर अपने बेटे को समझाकर अपने घर वापिस चला गया। गुड्डु को सुबह के समय पता चला कि उसके बडे लडके आजाद ने अपनी पत्नी की डन्डा मारकर हत्या कर दी है।
मामले की जांच स.उप.नि संजय द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 02.06.2026 को आरोपी पति आजाद पुत्र गुड्डु निवासी भिवानी रोड को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. आजाद पुत्र गुड्डु निवासी भिवानी रोड डोभ रोहतक
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 91 दिनांक 02.06.2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना बहुअकबरपुर रोहतक
Exit mobile version