सिरसा जिले के डबवाली शहर थाना में तैनात एएसआई बलविंद्र को निलंबित कर दिया गया है, जबकि थाने के मुंशी सतपाल को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई एसपी डबवाली जसलीन कौर के निर्देश पर की गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार, कार्रवाई प्रशासनिक कारणों से की गई है। हालांकि, दोनों कर्मचारियों के खिलाफ किसी विशेष मामले या घटना को कार्रवाई का कारण नहीं बताया गया है। विभाग ने इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

एएसआई बलविंद्र और मुंशी सतपाल लंबे समय से डबवाली में सेवाएं दे रहे थे। एक ही थाने में तैनात दोनों कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है।

पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार बैनीवाल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि यह विभागीय स्तर पर प्रशासनिक कारणों से उठाया गया सामान्य कदम है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!