Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में ASI ने सुसाइड किया:सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मारी; डायल 112 पर बतौर इंचार्ज तैनात थे

हरियाणा में हिसार जिले के हांसी में मंगलवार (22 अक्टूबर) सुबह ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान राज सिंह के रूप में हुई है। वह डायल 112 पर बतौर इंचार्ज तैनात थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राज सिंह मानसिक रूप से परेशान था। रात को उन्होंने खाना भी नहीं खाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

राज सिंह की मौत की सूचना के बाद परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे हैं। यहां उनके बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version