Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

झज्जर में 40 हजार लेते ASI गिरफ्तार:झगड़े के केस में 2 जनों के नाम हटाने को ली रिश्वत; बेरी थाने में विजिलेंस रेड

हरियाणा के झज्जर में विजिलेंस की टीम ने बेरी पुलिस थाने में तैनात एक एएसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रिश्वत लड़ाई-झगड़े के एक केस में 2 जनों के नाम हटाने के लिए ली गई थी। विजिलेंस आज शनिवार को ASI को कोर्ट में पेश करेगी। मामले में आगे की छानबीन जारी है।

इंस्पेक्टर प्रमिला ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक थाना में अनिल निवासी गांव सिवाना जिला झज्जर ने लिखित में शिकायत दी थी कि बेरी थाने में लड़ाई झगड़े के मामले में उसके परिवार के 6 लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस ने 4 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें बाद में जमानत मिल गई थी।

उसने बताया कि बाकी बचे दो लोगों का लड़ाई झगड़े के मुकदमे से नाम हटाने की एवज में बेरी थाने का एएसआई 40 हजार की रिश्वत मांग रहा था। रोहतक विजिलेंस की टीम द्वारा बेरी थाने में तैनात एएसआई रामअवतार को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए थाने से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से रिश्वत के 40 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं l बता दे कि रोहतक विजिलेंस की टीम द्वारा 10 दिन में ये दूसरी रेड की गई है l

Exit mobile version