हरियाणा के करनाल में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उसने झगड़े के मामले से नाम हटवाने के लिए रिश्वत मांगी थी। ASI कोर्ट की पार्किंग में पैसे लेने आया था, तभी ACB ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया

करनाल के प्रणामी मंदिर के पास कुछ समय पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस मामले की शिकायत मॉडल टाउन पुलिस चौकी में पहुंची थी। इस मामले की जांच ASI कुलबीर सिंह जांच कर रहा था। ASI ने आरोपी पक्ष के 2 से 3 लोगों के केस से नाम हटवाने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी, लेकिन वह रिश्वत नहीं देना चाहते थे।

उन्होंने इसकी शिकायत करनाल की एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। शिकायत पर ACB ने योजना तैयार की। नोटों पर खास पाउडर लगाया गया। इसके बाद ये नोट शिकायतकर्ता को दे दिए। सोमवार को दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे ASI ने व्यक्ति को कोर्ट की पार्किंग में बुलाया, यहां जैसे ही ASI ने नोट पकड़े, ACB ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!