Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

असफिया खान का आखिरी पोस्ट Viral, फैंस नहीं कर पा रहे इंफ्लुएंसर की मौत पर यकीन

मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया खान का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पनवेल के पास हुए इस भीषण एक्सीडेंट ने सबको झकझोर कर रख दिया है। असफिया की अचानक मौत की खबर सुनकर उनके परिवार और फैंस में गहरा शोक छा गया है। कई लोग अभी भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

असफिया का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में असफिया कई लड़कों के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वह सभी के साथ मुस्कुराती हुई चल रही हैं और फोटो खिंचवा रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस भावुक हो गए हैं और कमेंट्स में अपनी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “कृपया कोई बताओ कि उन्हें क्या हुआ?” तो एक और यूजर ने पूछा, “क्या यह खबर सच है या झूठ?” कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा

“जिंदगी सच में बहुत छोटी होती है।”

“मिस यू बहन।”

“भगवान उन्हें अपने चरणों में जगह दें।”

“भावपूर्ण श्रद्धांजलि दीदी।”

“रेस्ट इन पीस।”

हादसा पनवेल के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ, जिसमें असफिया खान और उनके साथ चार लोग सवार थे। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन असफिया को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उनकी मौत ने परिवार पर गहरा सदमा दिया है। परिवार वाले और फैंस उनकी तस्वीरें और यादें सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  

Exit mobile version