पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए निर्देशानुसार 10 साल पुराने डीजल के वाहन व 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहनों को एनसीआर मे चलाने पर पाबंदी लगाई गई है ।इसको जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा ।पुलिस द्वारा अभी आमजन को जागरूक किया जा रहा है । जिले मे जल्द ही पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जाएगी ।
यदि सड़क पर 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहन सड़क पर चलते मिले, तो उन्हें पुलिस द्वारा जब्त किया जाएगा । यह निर्णय एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर को कम करने के लिये माननीय सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी द्वारा लिया हुआ है । इसके तहत ही यह निर्देश जारी किए गए है ।

