Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पंजाब CM के बचाव में आए अरविंद केजरीवाल: बोले- CM का काम बोलता, विपक्ष बोल रहा झूठ

पंजाब CM भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर शराब के नशे में होने के कारण विमान से उतारने के मामले में AAP के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका बचाव किया है। केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान का काम बोलता है, विपक्ष उनपर कीचड़ उछालने का काम कर झूठ बोल रहा है। क्योंकि विपक्ष मान के काम में कोई कमी नहीं निकाल पा रहा।

वडोदरा में केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान ने जो काम पिछले 6 महीने में किया है, वह पंजाब में बीते 75 सालों में किसी सरकार ने नहीं किया। पंजाब के पास एक कट्टर ईमानदार और मेहनती मुख्यमंत्री है। विपक्ष मान को रोकने के प्रयास में है, लेकिन जनता देख रही है। वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि वह मामले की जांच कराएंगे।

घटना विदेश में हुई है, इसलिए तथ्यों की जांच आवश्यक है। गौरतलब है कि विपक्ष के नेताओं ने भगवंत मान पर आरोप लगाए हैं कि उनको नशे में होने के कारण विमान से उतारा गया। इन आरोपों को आम आदमी पार्टी ने खारिज किया है। सोमवार को फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आने वाले लुफ्थांसा के विमान को उड़ान भरने में CM भगवंत मान के नशे में होने के कारण देरी हुई थी।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाए कि CM मान ने पंजाब और पंजाबियों का सिर शर्म से झुका दिया है। बाजवा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से लुफ्थांसा एयरलाइंस से जानकारी हासिल करके उन्हें सार्वजनिक करने की मांग की है।

Exit mobile version