Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम की भोंडसी जेल पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान:AAP राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा से करेंगे मुलाकात; ED ने किया था अरेस्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को अचानक गुरुग्राम पहुंचे। दोनों नेता दिल्ली से सीधे गुरुग्राम की भोंडसी जेल के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भोंडसी जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद दोनों वरिष्ठ नेता भोंडसी जेल के भीतर चले गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संजीव अरोड़ा को कुछ समय पहले ईडी ने एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जिसके बाद से वे भोंडसी जेल में बंद हैं।

Exit mobile version