उपायुक्त डॉ. यशपाल ने बताया कि सूचना, लोकसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए नाटक यूनिट, भजन पार्टी एवं एकल कलाकारों को 3 वर्ष के लिए सूचीबद्घ किया जा रहा है। विभाग के मुख्यालय द्वारा गठित साक्षात्कार समिति द्वारा निर्धारित अवधि तक सूचीबद्घता के लिए आवेदन करने वाले कलाकारों का आज साक्षात्कार लिया गया। चयन के बाद इन कलाकार यूनिटों को प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित पारिश्रमिक दिया जायेगा। कलाकारों के लिए प्रचार की शर्तें भी निर्धारित की गई है। 

डॉ. यशपाल ने बताया कि विभाग द्वारा सूचीबद्घता के लिए कलाकारों के चयन के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। उपायुक्त की नोमिनी के रूप में डीपीसी आशा दहिया को नामित किया गया है। इनके अलावा मुख्यमंत्री के ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फौगाट, मुख्यालय के परियोजना अधिकारी डॉ. पवन आर्य, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी संजीव सैनी तथा वैश्य कॉलेज के प्रचार्य डॉ. संजय गुप्ता साक्षात्कार समिति में शामिल है। समिति द्वारा नाटक मंडली, भजन पार्टियों व एकल कलाकारों का आज कार्यालय में साक्षात्कार लिया गया। 

सूचीबद्घता के लिए 4 नाटक यूनिट, 22 भजन पार्टी एवं 13 एकल कलाकारों ने किया है आवेदन :-

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी संजीव सैनी ने बताया कि मुख्यालय द्वारा सूचीबद्घता के लिए नाटक यूनिट, भजन पार्टियों एवं एकल कलाकारों से विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किये गए थे। निर्धारित अवधि तक रोहतक कार्यालय में 4 नाटक यूनिट, 22 भजन पार्टी एवं 13 एकल कलाकारों ने सूचीबद्घता के लिए आवेदन जमा करवाये थे। समिति द्वारा साक्षात्कार के आधार पर मुख्यालय की हिदायतों अनुसार इन यूनिटों को सूचीबद्घ किया जायेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!