Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कारीगर 60 लाख का सोना लेकर फरार: सुनारों ने आभूषण बनाने को दिया था

रोहतक में 3 बंगाली कारीगर सुनारों का सोना व कैश लेकर फरार हो गए। सुनारों ने जेवर बनाने के लिए करीब 60 लाख रुपए कीमत का सोना इनको दिया था। वारदात के बाद से सुनारों में हड़कंप मचा है। उन्होंने सिटी थाने में कारीगरों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन व सर्राफा व्यापारी हेमंत बख्शी ने बताया कि करीब 10 से 12 दुकानदारों ने ज्वैलरी बनाने के लिए 600 ग्राम सोना कारीगरों को दिया हुआ था। कारीगर सोना व ढाई लाख रुपए कैश लेकर पिछले सप्ताह भर से फरार है। ऐसे में व्यापारियों को 60 से 65 लाख का नुकसान हुआ है।

हेमंत बख्शी ने बताया कि व्यापारियों ने जिन कारीगरों को ज्वैलरी बनने के लिए सोना दिया था, उनमें एसके सुमन, अमीमुन मलिक व मुनीरूल मलिक शामिल है। तीनों आरोपी बंगाल के रहने वाले है, जिनकी एक सप्ताह से दुकान बंद है। व्यापारियों ने जांच की तो पता चला कि आरोपी शहर छोड़कर फरार है।

सिटी थाने पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि अक्सर कारीगरों को ज्वैलरी बनाने के लिए सोना दिया जाता है, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि कारीगर उनका सोना लेकर फरार हो जाएंगे। पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू करे।

Exit mobile version