रोहतक पुलिस की टीम ने किला रोड स्थित तेज होटल के पास गली मे महिला के साथ पर्स छीनने की हुई वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सैनीपुरा कलानौर निवासी चंचल ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर धारा 379ए/34 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 206/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि चंचल अपनी बडी बहन के साथ किला रोड बाजार मे सामान खरीदने आई हुई थी। चंचल जब तेज होटल के पास गली के कोने पर पहुंचे तो अचानक से अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर चंचस का पर्स छीन लिया। चंचल ने अज्ञात युवक का पीछा किया तो आगे गली मे खडे स्कूटी सवार युवक के साथ अज्ञात युवक अपने साथी के साथ स्कूटी पर बैठकर मौके से फरार हो गया। पर्स मे चंचल के करीब 10 हजार रुपये थे।

मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी किला रोड स.उप.नि. राजेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 20.06.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी सुनील पुत्र पप्पु निवासी गोहाना अड्डा रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!