Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में होली के दिन DJ को लेकर हुई कहासुनी मे युवक की हत्या करने में शामिल मुख्य आरोपी साथी सहित गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस ने रामगोपाल कालोनी मे डीजे को लेकर हुई कहासुनी मे युवक तुलाराम पर चाकू से वार कर हत्या की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे मुख्य आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को कल पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जाएगा। मामलें की गहनता से जांच जारी है।

मृतक तुलाराम का फाइल फोटो

प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि दिनांक 08.03.2023 को पुलिस को सूचना मिली कि रामगोपाल कालोनी निवासी युवक लड़ाई-झगडे में घायल होकर मृत अवस्था मे पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल हुआ है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मृतक युवक की पहचान तुलाराम पुत्र कल्लु निवासी हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) हॉल रोहतक के रुप मे हुई। मृतक तुलाराम के भाई भूपेन्द्र की शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 81/23 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तुलाराम अपने भाई भूपेन्द्र के साथ सैक्टर-5 मे झोपडी डाल कर रहता है।

होली के दिन तुलाराम अपने भाई के साथ अपनी बहन के पास रामगोपाल कालोनी मे गया हुआ था। जहां गली मे डीजे बज रहा था। तुलाराम की डीजे बजाने वाले लडके रोनक के साथ डीजे को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर रोनक ने तुलाराम पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से तुलाराम गिर गया। रोनक ने पत्थर उठाकर तुलाराम को मारे। रौनक के दोस्तो ने भी तुलाराम के साथ मारपीट की। चाकू लगने से घायल हुए तुलाराम को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया। जंहा डाक्टर द्वारा तुलाराम को मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनो के हवाले किया गया। मामले की जाँच उप.नि. राजकरण द्वारा अमल मे लाई गई। जांच के दौरान दिनांक 09.03.2023 को वारदात में शामिल रहे मुख्य आरोपी रोनक पुत्र रफिक मोहम्मद निवासी उतर प्रदेश हाल रामगोपाल कॉलोनी, रोहतक व उसके साथी अमन पुत्र प्रताप निवासी मुंढलाना जिला पानीपत हाल गॉव बोहर रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है।

Exit mobile version