Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एडवोकेट के घर हथियारों के बल पर डकैती…पत्नी को बंधक बनाकर नकदी जेवर लूटे

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

शहर के सेक्टर-7 में शुक्रवार अलसुबह बेखौफ बदमाशों ने एक एडवोकेट के घर में हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। 3 से 4 नकाबपोश बदमाश एडवोकेट बीएस वालिया के घर में घुसे और रिवाल्वर के दम पर उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। बाद में एडवोकेट के घर लौटने पर उन्हें भी कब्जे में लेकर नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, एडवोकेट बीएस वालिया शुक्रवार रात करीब 9 बजे सैर के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए। घर में मौजूद उनकी पत्नी को रिवाल्वर दिखाकर डराया और रस्सियों से बांध दिया।

कुछ देर बाद जब एडवोकेट बीएस वालिया घर लौटे तो बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। आरोपियों ने पत्नी की हत्या की धमकी देकर घर में रखी नकदी और आभूषणों की जानकारी ली। इसके बाद वे घर से नकदी और जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Exit mobile version