भिवानी पहुंचे सिरसा के रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस, भाजपा और जेजेपी पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि वह दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को भाई नहीं मानते और यह बात उन्हें फर्क भी नहीं पड़ती कि वे उन्हें मानें या न मानें। अर्जुन चौटाला ने दावा किया कि अब लोग जेजेपी को भूलने लगे हैं।
भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर जनता में नाराजगी थी, इसलिए उन्हें बदलना पड़ा और हरियाणा छोड़ना पड़ा।
वहीं नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वे अच्छा काम करेंगे तो उनकी तारीफ भी की जाएगी।

