पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नए 5 जजों की नियुक्ति हुई है, जिन्हें शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा ने हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के तौर पर शपथ दिलाई। इसमें जेएस बेदी, पंकज जैन, विकास सूरी, विनोद शर्मा भारद्वाज और संदीप मौदगिल शामिल हैं।
आपको बता दें कि जजों की कमी से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पिछले काफी समय से जूझ रहा था। वहीं 5 नए जजों के शपथ ग्रहण के साथ ही हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या 50 हो गई है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति ने इन पांचों की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। वर्तमान में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों के कुल 85 स्वीकृत पद हैं।
इनमें से केवल 45 जज कार्यरत हैं, बाकी 40 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों के मामले में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाद देश में दूसरे स्थान पर है।
