Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आवेदन करे

MDU Rohtak

रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स, एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित यूजी, पीजी, बीपीएड, एमपीएड और बीएड पाठ्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया है। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि यूजी पाठ्यक्रमों के एडमिशन 20 जुलाई तक होंगे। यूजी पाठ्यक्रमों का पहला शिक्षण सत्र (विषम सेमेस्टर) 22 जुलाई से 26 अक्टूबर तक होगा। दिवाली की छुट्टी 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेगी। दूसरा शिक्षण सत्र 4 नवंबर से 22 नवंबर तक होगा। परीक्षाएं 23 से 20 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

शरदकालीन अवकाश 21 से 31 दिसंबर तक रहेगा। यूजी पाठ्यक्रमों (सम सेमेस्टर) का पहला शिक्षण सत्र 1 जनवरी से 8 मार्च तक होगा। होली की छुट्टी 9 से 16 मार्च तक रहेगी। दूसरा शिक्षण सत्र 17 से 30 अप्रैल तक रहेगा। परीक्षाएं 1 मई से शुरू होंगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 30 जून तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि पीजी कोर्स में एडमिशन 31 जुलाई तक होंगे। कुलसचिव ने बताया कि बीपीएड कोर्स,एमएड रेगुलर प्रोग्राम फॉर यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट, एमएड रेगुलर प्रोग्राम फॉर एफिलिएटेड कॉलेज, इंस्टीट्यूट और बीएड सत्र 2024-25 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Exit mobile version