Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू:31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन नामांकन, गणतंत्र दिवस 2026 पर होगी घोषणा

रोहतक जिले के महम में गृह मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई 2025 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर नामांकन किया जा सकता है।

उपमंडल अधिकारी मुकुंद के अनुसार आवेदन के साथ 800 शब्दों का एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र भी जमा करना होगा। इसमें नामांकित व्यक्ति की विशिष्ट उपलब्धियों और सेवाओं का विवरण देना आवश्यक है।पद्म पुरस्कार विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांगों और समाज सेवकों की पहचान करने पर जोर दिया गया है।

ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य और व्यापार जैसे क्षेत्रों में दिए जाते हैं। 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर की जाती है। जाति, व्यवसाय या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। हालांकि, डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों के सरकारी कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।

Exit mobile version