Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए आवेदन-पत्र 4 नवम्बर से होंगे लाईव ,ऑनलाइन भरे जा सकेंगे परीक्षा फार्म


रोहतक उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (नियमित) एवं गुरुकुल/विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक/उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक) वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर 04 नवम्बर 2024 से लाईव किये जा रहे हैं।


अजय कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी राजकीय/अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल/विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक/उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक) वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के लिए 04 नवम्बर से 27 नवम्बर तक बिना विलम्ब शुल्क, 28 नवम्बर से 03 दिसम्बर तक 100 रूपये विलम्ब शुल्क सहित, 04 दिसम्बर से 09 दिसम्बर तक 300 रुपये विलम्ब शुल्क सहित तथा 10 दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 तक एक हजार रुपये विलम्ब शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि उपरान्त कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी/पूर्व मध्यमा/सह माध्यमिक परीक्षा हेतु नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 800 रुपये, माइग्रेशन शुल्क 50 रुपये व प्रति परीक्षार्थी 100 रूपये प्रायोगिक परीक्षा शुल्क, कुल 950 रुपये तथा सीनियर सैकण्डरी/उत्तर मध्यमा/सह माध्यमिक परीक्षा हेतु नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 950 रुपये, माइग्रेशन शुल्क 100 रुपये एवं प्रति परीक्षार्थी 100 रूपये प्रायोगिक परीक्षा शुल्क, कुल 1150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त यदि सीनियर सैकण्डरी/ उत्तर मध्यमा परीक्षार्थी द्वारा अतिरिक्त विषय की परीक्षा देनी है, तो उसे परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रुपये अतिरिक्त विषय शुल्क जमा करवाना होगा।


अजय कुमार ने बताया कि विद्यालयी/गुरुकुल/विद्यापीठ परीक्षार्थी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर लॉगिन करें। ऑनलाइन पंजीकरण हेतु दिशा-निर्देश विद्यालय की लॉगिन आई.डी. पर उपलब्ध हैं। सभी विद्यालय /गुरुकुल/ विद्यापीठ के मुखिया बोर्ड वेबसाइट व सम्बन्धित विद्यालयों की लॉगिन आई.डी. पर दिए गए दिशा-निर्देशों को भली-भांति पढऩे उपरान्त ही परीक्षार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण समय रहते करना सुनिश्चित करें।


उन्होंने सभी सम्बन्धित विद्यालय के मुखियाओं को निर्देश देते हुए बताया कि उन द्वारा जिन परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन भरे जाने हैं, उनके विवरण विद्यालय रिकार्ड अनुसार सही होने चाहिए, इसलिए आवेदन करते समय विवरणों को भली-भांति जांच लें। यदि आवेदन-पत्र में किसी प्रकार की कोई त्रुटि पाई जाती है, तो विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेवार होंगे। परीक्षा आरम्भ होने पर फोटो/हस्ताक्षर सम्बन्धी त्रुटि ठीक नहीं की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर 01664-254300 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version