Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेवाड़ी सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन 13 तक:हरियाणा की 67% सीटें रिजर्व, छठी की प्रवेश परीक्षा में 125, नौंवीं में 150 प्रश्न होंगे

रोहतक के डीसी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 को लेकर छठी व नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तिथि वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों की ओएमआर आधारित परीक्षा होगी। नरेंद्र कुमार ने बताया कि रेवाड़ी सैनिक स्कूल रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान है। इसलिए इस स्कूल की 67 प्रतिशत सीटें हरियाणा के लड़के-लड़कियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 33 प्रतिशत सीटें देश के अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लड़के-लड़कियों के लिए खुली रखी गई हैं।

कक्षा छठी में प्रवेश के लिए लगभग 75 सीटें उपलब्ध हैं। जिसमें से 65 सीटें लड़कों के लिए और 10 सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 25 सीटें उपलब्ध हैं। जिसमें से 23 सीटें लड़कों के लिए और 2 सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। उपलब्ध सीटों की संख्या में बदलाव भी हो सकता है

डीसी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इन कक्षाओं में प्रवेश अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर मिलेगा। कुल सीटों में से 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति और 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी। शेष 25 प्रतिशत सीटें रक्षा मंत्रालय में कार्यरत सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी।

कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आवेदक का जन्म 1 अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2015 के बीच होना चाहिए। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदक का जन्म 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 के बीच होना चाहिए। कक्षा छठी के लिए प्रवेश परीक्षा 300 अंकों की होगी।

जिसमें 125 प्रश्न होंगे। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 400 अंकों की होगी। जिसमें विभिन्न विषयों से 150 प्रश्न शामिल होंगे। आवेदन के लिए 13 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

Exit mobile version