Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी: अब 20 नवंबर तक कर सकेंगी आवेदन, उपायुक्त सतबीर सिंह ने दी जानकारी


रोहतक, 3 नवंबर: उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल बनाने में बेहतरीन संस्थान को पहचान दिलाने व बढावा देने के लिए महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना की शुरूआत की गई है।
सतबीर सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से इस पुरस्कार की पांच श्रेणियों के लिए पात्र संस्थानों से आवेदन किये गये थे। निर्धारित तिथि तक पोर्टल पर पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त न होने के कारण आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट देखी जा सकती है।

Exit mobile version