Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 79 राशन डिपो के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी: अब 25 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

रोहतक, 11 नवंबर: हरियाणा सरकार द्वारा गरीब एवं पात्र परिवारों तक राशन पहुंचाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के लिए लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रोहतक जिला में 79 रिक्त उचित मूल्य की दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनकी आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढाकर 25 नवंबर 2026 कर दिया गया है। राशन डिपो के लाइसेंस आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राशन डिपो से दूर स्थित क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को राशन प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना, पात्र लाभार्थियों को आवश्यक खाद्यान्न आसानी से उपलब्ध करवाना तथा युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल  https://saralharyana.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें एवं अन्य जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट  https://haryanafood.gov.in पर उपलब्ध है।

Exit mobile version