महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों, MDU-CPAS, गुरूग्राम तथा संबंधित डिग्री कॉलेजों में स्नातकोत्तर (PG) तथा LLB के 3 वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
पहले 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब विद्यार्थियों को तीन दिन अतिरिक्त दिए गए हैं। MDU के कुलसचिव प्रोफ्रेसर गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि एंट्रेंस एग्जाम तथा काउंसिलिंग की तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया विवरण MDU की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों तथा MDU-CPAS, गुरूग्राम में 3 वर्षीय,4 वर्षीय समेकित, 5 वर्षीय समेकित तथा 6 वर्षीय समेकित कोर्स में सत्र 2022-2023 मे दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 17 अगस्त को जारी होगी।
MDU के डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा ने बताया कि पहली काउंसिलिंग 19 अगस्त को संबंधित विभागों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पाने की सूरत में फीस 20 अगस्त तक भरनी होगी। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभागों तथा MDU-CPAS से संपर्क किया जा सकता है।

