आप सभी रोड़वेज कर्मचारियों को अवगत करवाया जाता हैं कि साथी जगबीर सिंह डिपो देहली के हत्यारो के खिलाफ प्रशासन द्वारा हत्यारों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा तो दर्ज कर लिया हैं, परन्तु अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है व चालक के परिवार को मुआवजा व नौकरी देने की मांग नहीं मानी गई है।

इसलिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने निर्णय लिया है 24 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी व परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। गम्भीर रुप से घायलों को 10-10 लाख मुआवजा दिया जाए। समय रहते अगर प्रसासन द्वारा संज्ञान नही लिया तो सांझा मोर्चा साथी जगबीर सिंह को न्याय दिलाने के लिये 8 सितम्बर को हरियाणा के सभी डिपोयो को बंद करके हड़ताल करेगा।

केंद्रीय सांझा मोर्चा सभी डिपो कमेटियों से अपील कर्ता हैं की साथी जगबीर सिंग को न्याय दिलाने के लिए आज 3 बजे से 4 बजे के बीच मे सभी डिपुयो मे मीटिंग करे ओर हड़ताल की तैयारी करें ।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!