Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बिजली उपभोक्ताओं के लिए एप लॉन्च, खुद जेनरेट कर पाएंगे अपना बिजली बिल

बिजली निगम की ओर से हरियाणा ट्रस्ट, बेस्ड रीडिंग एप लॉन्च किया गया है। इसमें उपभोक्ताओं के पास सुविधा होगी की वो अपने बिजली के मीटर की रीडिंग स्वयं भर कर अपना बिजली बिल जेनरेट कर सकता है। इस सुविधा का लाभ घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ता उठा पाएंगे।

गैर घरेलू उपभोक्ताओं की श्रेणी के दायरे में एलटी श्रेणी, और 20 केवी के अधिक लोड वाले उपभोक्ता आएंगे। एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। उपभोक्ता को अपना बिल स्वयं बनाते हुए इस एप में रीडिंग भरने के साथ ही फोटो एप में अपलोड करना होगा। एक्सईएन रामेंद्र मलिक ने बताया कि इस एप से उपभोक्ताओं को बेहद लाभ मिलेगा।

Exit mobile version