Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुआ एक और सड़क हादसा, 7 लोग हुए घायल,एक की मौत

हरियाणा के बहादुरगढ़ में KMP पर सुबह हुए एक्सीडेंट जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी, को देखने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी की स्पीड धीमी की और तभी एक और बड़ा हादसा हो गया।इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आपको बता दें KMP पर सुबह हुए एक्सीडेंट जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी, को देखने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी की स्पीड धीमी की और तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में उनकी गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी लोग अंदर ही फंस गए। चालक शिवशंकर को कम चोटें आईं और उसने जैसे-तैसे राहगीरों की मदद से अपने साथियों को गाड़ी से निकलवाकर एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में 49 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

इस एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही बादली पुलिस घायलों के बयान लेने गुरुग्राम अस्पताल पहुंच गई। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शिवशंकर के बयान पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Exit mobile version