Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विमान हादसे में हुआ एक और चमत्कार, मलबे के बीच सही सलामत मिले लड्डू गोपाल

अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद हर किसी की जुबान पर यही सवाल था हे भगवान आपने ऐसा क्यों किया? इन बेकसूर लोगों का कसूर क्या था जो बेमौत मारे गए? एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैंश हो गया जिसमें 265 लोगों की मौत हो गई।  भगवद् गीता के बाद अब मलबे से बाल गोपाल की मूर्ति बरामद हुई। 

सोशल मीडया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद चल रहे मलबा हटाने के अभियान के दौरान बाल गोपाल की मूर्ति बरामद की गई। ऐसा माना जाता है कि उड़ान के दौरान यात्रियों में से एक ने मूर्ति को अपने साथ रखा था। उल्लेखनीय रूप से, मूर्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, आस-पास की तबाही से भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों  का कहना है कि काश भगवान अपने साथ उन बेकसूर लोगों को भी बचा लेते। वहीं इससे पहले एक वीडियो आई थी जिसमें बताया गया था कि  भीषण आग के बाद भी भागवत गीता सही सलामत बच गई।  शुरुआत के एकाध पन्ने पर भी आग से जलने के निशान मौजूद है, लेकिन अंदर के सभी पन्ने और किताब में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की तस्वीर को कुछ नहीं हुआ है।

इस हादसे में कम से कम 265 लोग मारे गए। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सीआर पाटिल के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मृतकों में शामिल हैं।विश्वाश कुमार रमेश नामक एक यात्री, जो बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) की 11ए सीट पर बैठा था, चमत्कारिक रूप से बच गया। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शहर के सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना देश के सबसे घातक हवाई हादसों में से एक है। 

Exit mobile version