Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एक और बेटी चढ़ी दहेज़ की बलि- मायके वालो ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप; पति के खिलाफ FIR

पानीपत शहर की नलवा कॉलोनी में एक महिला फंदे पर झूलती मिली। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि 1 लाख न देने पर फंदा लगाकर बेटी को मार दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ IPC की धारा 304-B के तहत केस दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया जारी है।

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में निकुल ने बताया कि वह UP के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी बहन दीपा(26) की शादी करीब 2 साल पहले मोनू निवासी नलवा कॉलोनी, पानीपत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दीपा को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। दीपा का पति मोनू दहेज के लिए अकसर मारपीट करता था।

करीब 6 महीने पहले भी दीपा घर से 50 हजार रुपए लेकर गई थी और अपने पति मोनू को दिए थे। इसके कुछ दिनों बाद तक तो दीपा को ठीक रखा, लेकिन फिर पैसों की मांग की जाने लगी। 23 नवंबर को मोनू ने 1 लाख की मांग रखी। मायका पक्ष इस मांग को पूरा न कर सका। 29 नवंबर को पता लगा कि दीपा को उसके पति मोनू ने पैसे न देने पर फंदा लगाकर जान से मार दिया।

Exit mobile version