Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नर्सिंग ऑफिसर का ऐलान:प्रदेश में 28 को दो घंटे नहीं करेंगी काम, अस्पतालों में आने वाले लोग रहें सावधान

रोहतक में नर्सिंग ऑफिर ने मंगलवार को सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही नर्सिंग ऑफिसर ने 28 दिसंबर को 2 घंटे तक वर्क सस्पेंड करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर दो घंटे काम नहीं करेंगी। इस दौरान अस्पतालों में जाने वाले लोग भी सावधान रहे।

ऑल नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन रोहतक की प्रधान संतोष अहलावत व जिला उप प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को सिविल सर्जन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें नर्सिंग कैडर की लंबित मांगों को मनवाने के लिए रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ऑल नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सभी नर्सिंग कैडर ने दो घंटे वर्क सस्पेंड करने का निर्णय लिया।

जिला प्रधान संतोष अहलावत ने कहा कि उनकी मांग 1998 से 7200 नर्सिंग अलाउंस की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई। साथ ही कहा कि उन्हें ग्रुप-सी से ग्रुप-बी में शामिल किया जाए। अगर मांग नहीं मानी तो इसके लिए एसोसिएशन बैठक करके रणनीति बनाएगी।

उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नर्सिंग कैडर वर्क सस्पेंड करेगा। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होंगी। वहीं चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगी। इससे पहले वे काले बिल्ली लगाकर काम करके विरोध जता चुकी हैं।

Exit mobile version