अयोध्या में 22 जनवरी (सोमवार) को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हरियाणा में आधे दिन और चंडीगढ़ में पूरे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। दोनों जगह इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
हरियाणा में सोमवार को आधे दिन (दोपहर 2:30 बजे तक) की छुट्टी के ऑर्डर जारी किए गए है। चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल के ऑर्डर के अनुसार, सभी सरकारी ऑफिस, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी आधे दिन ही खुलेंगी।
वहीं चंडीगढ़ प्रशासन के ऑर्डर के अनुसार, सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, शिक्षण संस्थान और इंडस्ट्रियल एस्टेब्लिशमेंट बंद रहेंगे। प्रशासन के अधीन आने वाली सभी संस्थाओं को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
