गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 5 अगस्त को होगा। मानेसर निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
जिसमें कहा गया है कि 2 और 3 अगस्त को चुनाव की तैयारी की जाएगी। इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।
वहीं सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर BJP में भी बड़ा सियासी खेल शुरू हो गया है। यहां से 12 पार्षदों को नेपाल के काठमांडू भेज दिया गया है।
वहीं सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर BJP में भी बड़ा सियासी खेल शुरू हो गया है। यहां से 12 पार्षदों को नेपाल के काठमांडू भेज दिया गया है।
इनके साथ भाजपा का एक रणनीतिकार भी है। माना जा रहा है कि इसके पीछे केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत को झटका देने की कोशिश की जा रही है।
पार्षदों को काठमांडू भेजने के पीछे प्रदेश की भाजपा सरकार के ही मंत्री राव नरबीर को माना जा रहा है। उनके ही एक करीबी ने नाम न छापने की शर्त पर इस बात की पुष्टि भी की है।
हालांकि इस मामले में कोई खुलकर कुछ नहीं कह रहा है। मेयर चुनाव में भाजपा को यहां से झटका लग चुका है। यहां से निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत कौर मेयर चुनी गईं थी। जो खुद को राव इंद्रजीत का समर्थक बताती रहीं हैं।

