Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत से कांग्रेस मेयर उम्मीदवार की घोषणा,कमल दीवान को मिला टिकट, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने लगाई नाम पर मोहर

सोनीपत नगर निगम के मेयर उपचुनाव के कांग्रेस कैंडिडेट के नाम की घोषणा हो चुकी है। देर शाम से ही कमल दीवान का नाम टिकट को लेकर जोर-शोर से चर्चा में चल रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य नेता उनके कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाते हुए नजर आए और उन्हें बधाई भी दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है। सोनीपत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकालकर स्वागत किया है।

कमल दीवान ने बताया है कि शुक्रवार को उनको दिल्ली में चयन कमेटी द्वारा बुलाया गया था। पार्टी ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है। पार्टी की तरफ से आज लेटर जारी हो गया है।

मेयर उपचुनाव की टिकट मिलने के बाद पूर्व विधायक देवराज दीवान के पुत्र कमल दीवान ने कहा कि सबसे पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उन पर विश्वास जताया गया है और उन्हें दिल्ली में इंडिया कांग्रेस कमेटी में बुलाया गया था। कमल दीवान ने कहा है कि इंडिया कांग्रेस कमेटी में ही उन्हें बताया है कि उन्हें टिकट मिला है। सोनीपत मेयर उप चुनाव का इलेक्शन लड़ना है। उन्होंने कहा है की तैयारी अभी शुरू होगी। क्योंकि नगर निगम उपचुनाव के लिए समय बहुत कम मिला है। 2 दिन में पूरी रणनीति फाइनल कर ली जाएगी। कोर टीम के साथ बैठकर रणनीति तैयार होगी।

Exit mobile version