हरियाणा में कांग्रेस ने 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें हिसार से भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए सांसद बृजेंद्र सिंह की टिकट काट दी गई है। उनकी जगह पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश को टिकट दी गई है। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस ने विधायक किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी की टिकट काट दी है। यहां से पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी राव दान सिंह चुनाव लड़ेंगे।
हरियाणा में कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों की घोषणा:भाजपा छोड़कर गए बृजेंद्र का टिकट कटा, रोहतक से हुड्डा, सिरसा से सैलजा और करनाल से बुद्धिराजा को टिकट

